फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: एसपी कुलभूषण वर्मा बोले- नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी, जब समाज का हर वर्ग अपनी जिम्मेदारी समझे

पुलिस जिला नूरपुर के तहत थाना रैहन की ग्राम पंचायत बतराहन में शुक्रवार को नशा निवारण कमेटी की ओर से एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पूरे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश देने का काम किया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने की। इस अवसर दौरान डीएसपी चंद्रपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विकास पठानिया, नायब तहसीलदार सुरजीत सिंह, पटवारी रजत कुमार, पंचायत सचिव विजय कुमार, फार्मासिस्ट तरुण धीमान, पंचायत समिति सदस्य तमन्ना धीमान शर्मा, वार्ड सदस्य अभिषेक धीमान, आशा वर्कर लक्ष्मी देवी, आंगनबाड़ी सदस्य अंजू देवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज की नींव को भी खोखला करता है। ऐसे में इसे जड़ से खत्म करने के लिए केवल पुलिस कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जनभागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है । पुलिस अधीक्षक  कुलभूषण वर्मा ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई तभी सफल होगी, जब समाज का हर वर्ग अपनी जिम्मेदारी समझे और आगे आए। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा भी उपस्थित रहे, जिन्होंने नशे के खिलाफ एकजुट होकर समाज को इस बुराई से मुक्त करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें