रामलीला कमेटी के प्रधान संजू ने बताया की सहौड़ा में चल रही 55वीं रामलीला की शुरुआत भगवान विष्णु की भव्य झांकी के साथ हुई। वहीं लंका में रावण के बाद कुंभकर्ण और विभीषण के भी जन्म की लीला दिखाई गई, जिसके बाद तीनों भाइयों ने घोर तपस्या की। इस मौके पर कमेटी के प्रधान संजू लाकडिया अक्षय, रॉकी, शंमू ,पार्थ शर्मा, कुलवंत, बहादुर, विवेक, संजीव आदि मौजूद रहे।