फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: श्रावण अष्टमी पर शक्तिपीठ ज्वालामुखी में उमड़े श्रद्धालु, माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्रावण अष्टमी मेलों के लिए ज्वालाजी पहुंचे। ज्वाला माता को शुक्रवार को विशेष हलवे, पूरी व चने का भोग भी लगाया गया। पंजाब, हरियाणा व अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और अष्टमी पूजन किया। भक्तों ने मां ज्वालामुखी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया और हलवा-पूरी का भोग ज्वाला मां को लगाया और कन्या पूजन किया। अष्टमी पूजन का विशेष महत्व होता हैं। अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं ने ज्वाला मां को हलवा-पूरी व चने का भोग लगाया। बाद में कन्या पूजन किया। इसके अलावा अष्टमी नवरात्र के पावन उपलक्ष्य पर श्रद्धालु अपने छोटे-छोटे बच्चों का मुंडन संस्कार भी करवाते हैं और मां ज्वाला के जयकारे भी लगाते हैं। पंजाब, जालंधर व अंबाला से आए हुए श्रद्धालुओं ने बताया कि अष्टमी के पवित्र दिन मां ज्वाला के दर्शन किए। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंतजाम किए हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो सके। ज्वालामुखी मंदिर में 75 सीसीटीवी कैमरे, 150 पुलिस जवानों व होमगार्डों व 75 अस्थायी कर्मचारी सुरक्षा संभाले हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें