फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खण्ड राजा का तालाब के सत्र 2025-28 के त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खण्ड राजा का तालाब के सत्र 2025-28 के त्रैवार्षिक चुनाव राजा का तालाब में रविवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला डागला के केंद्रीय मुख्य शिक्षक तरसेम सिंह की अध्यक्षता में चुनाव पर्यवेक्षक सुरिंदर शर्मा खण्ड अध्यक्ष इंदौरा, बलवीर सिंह खंड अध्यक्ष फतेहपुर द्वारा संपन्न करवाए गए। चुनाव प्रक्रिया में खण्ड के लगभग 157 अध्यापकों ने भाग लिया। इस दौरान बलदेव सिंह लगातार तीसरी बार खण्ड राजा का तालाब के अध्यक्ष चुने गए।इससे पहले चुनाव प्रक्रिया में कुल 157 मतों में से बलदेव सिंह को 93 जबकि कुलदीप सिंह को 61 मत प्राप्त हुए।वहीं तीन अध्यापक अनुपस्थित रहे।इस दौरान शमशेर पठानिया को महासचिव और मदन लाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई।इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष बलदेव सिंह ने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं और विभिन्न मांगों को लगातार उठाते रहे हैं। जबकि भविष्य में भी शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।इस अवसर पर खण्ड के अध्यापकों सहित अन्य भी विशेष रूप से शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें