फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: पवन खेड़ा बोले- संघ सच में जाति समाप्त होने की बात करता है, तो अगला सरसंघचालक दलित समाज से बनाकर उदाहरण करें पेश

कांगड़ा एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कई राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। भारत रत्न पुरस्कार को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी पर खेड़ा ने कहा कि यह सोच शर्मनाक है। उन्होंने सावरकर का नाम इतिहास से हटाने की भी बात कही। देश की वर्तमान स्थिति पर टिप्पणी करते हुए खेड़ा ने कहा कि जैसा दावा किया जा रहा है, देश में ‘अच्छे दिन’ नहीं आए हैं। जाति व्यवस्था पर भागवत की टिप्पणी को लेकर खेड़ा ने कहा कि यदि संघ सच में जाति समाप्त होने की बात करता है, तो उसे अगला सरसंघचालक दलित समाज से बनाकर उदाहरण पेश करना चाहिए। उन्होंने संघ में दलितों की स्थिति पर भी सवाल उठाए। अमेरिका-भारत समझौते पर बोलते हुए खेड़ा ने आरोप लगाया कि इस डील की जानकारी भाजपा नेताओं को भी नहीं है। उन्होंने इसे किसानों के साथ धोखा बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें