हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम ज्वाली की विशेष बैठक कल्पना पैलेस मैरा में यूनिट प्रधान राम लुभाया की अध्यक्षता में हुई। बैठक से पहले जीवन के 75 वर्ष पूर्ण करने पर जगदीश लाल को शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्य उपाध्यक्ष पवन मोहल ने प्रदेश सरकार पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि 15 अक्तूबर 2025 को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते के आदेश सरकार ने गलत जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरो को केंद्र सरकार ने 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी किया है लेकिन हिमाचल सरकार ने इसे दरकिनार करते हुए तीन प्रतिशत मंगाई भत्ते के आदेश जारी किए जोकि गलत है। वहीं 2 वर्ष का लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी मार्च 2024 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लीव इन केशमेंट और ग्रेजुएटी का भुगतान नहीं किया गया है। इससे पेंशनरों में सरकार और बोर्ड प्रबंधक के खिलाफ रोष व्याप्त है।