फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर निकाला विशाल नगर कीर्तन

गुरुपर्व पातशाही पहली के उपलक्ष्य पर तपस्थान गुरुद्वारा नानक जोत साहिब गांव कुठण्डल राजा का तालाब ने 556वें प्रकाश दिवस पर मंगलवार को विशाल नगर कीर्तन निकाला। इससे पहले सोमवार को गुरु तपस्थान कुठंडल गुरुद्वारा में श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ किया गया।वहीं मंगलवार को पांच प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा नानक जोत साहिब कुठंडल से चूहे का तालाब, रैहन, देहरी से होते हुए वापिस तपस्थान कुठण्डल तक विशाल नगर कीर्तन के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाएं नंगे पांव, हाथों में झाड़ू लेकर शोभा यात्रा के लिए रास्ता साफ करती हुईं आगे चलती रहीं।जबकि शोभा यात्रा के साथ चलती महिलाओं ने क्षेत्र को भक्ति के रंग में डूबो दिया। इस मौके पर गुरु प्रेमी भक्तों ने चूहे का तालाब, रैहन और देहरी में राहगीरों व संगत को गुरु का प्रशाद बांटा। वहीं चूहे का तालाब में संगत के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गतका पार्टी ने जगह –जगह अपने हैरतंगेज करतबों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तपोस्थान के सेवादार कैप्टन बरियाम सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा।वहीं 10 बजे अमृत संचार होगा। तदोपरांत दोपहर तीन बजे तक रैन सवाई कीर्तन दरबार में प्रसिद्ध रागी जत्थे एवं गद्दी नशीन संत महात्माओं कीर्तन व सत्संग के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे।उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर बाद अटूट लंगर भी लगाया गया।जबकि विशेषज्ञ डाक्टरों की देखरेख में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सौजन्य से बुधवार को ही एक फ्री मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया। जिसमें आंख, कान, नाक, गले, दिल, महिला रोग व शिशु रोग से संबधित विशेषज्ञ डाक्टर मरीजों का नि:शुल्क चेकअप करेंगे एवं जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां वितरित करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें