फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाॅ. राजन सुशांत बोले- आगामी विस चुनाव में बेटे धैर्य सुशांत भाजपा से लड़ेंगे चुनाव

हिमाचल विधानसभा के 2027 के चुनाव को अभी काफी समय है। लेकिन विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में अभी से हलचल होनी शुरू हो गई है। गुरुवार को भाजपा के कद्दावर नेता रहे पूर्व राजस्व मंत्री, पूर्व सांसद व फतेहपुर के पूर्व विधायक डॉ. राजन सुशांत अपने निवास स्थान देहरी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके फतेहपुर की राजनीति को भारी ठंड में एक बार फिर गरमा दिया है। इस मौके पर डाॅ. राजन सुशांत ने घोषणा कर दी कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उनका बेटा धैर्य सुशांत ही भाजपा की सीट पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि बीमारी के चलते वो कुछ समय से अपने विधानसभा क्षेत्र से दूर रहे हैं। लेकिन अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और अब सक्रिय रूप से जनता के बीच में जाकर उनके दुख, सुख के भागीदार बनेंगे। जबकि किसी अधिकारी ने जनहित कार्यों को लेकर आनाकानी करने की कोशिश भी की तो वो लोगों के हितों के लिए लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने दृढ़ निश्चय के साथ अपनी बात रखते हुए कहा कि उनके रिश्ते प्रधानमंत्री से लेकर सभी से अच्छे हैं। ऐसे में आने वाला चुनाव तो धैर्य सुशांत फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से भगवा के बैनर तले चुनाव लड़कर ही रहेगा। बता दें, 2009 से भाजपा के लिए विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर की सीट जीतना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। डाॅ. राजन सुशांत के बाद पार्टी ने उक्त हॉट सीट पर लगातार नए नए प्रत्याशी देकर इस्तेमाल किए हैं। लेकिन पार्टी को हर बार उक्त सीट पर नाकामी ही हाथ लगी है। लगातार 2009 से कांग्रेस उक्त सीट पर कब्जा जमाए हुए हैं। फरवरी 2021 में पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया की मौत के बाद रिक्त हुई उक्त सीट पर हुए उपचुनाव में उनके बेटे भवानी सिंह पठानिया ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपनी पहली जीत दर्ज की थी।वहीं दिसंबर 2022 के विधानसभा चुनावों में एक बार फिर से भवानी सिंह पठानिया फतेहपुर की हॉट सीट पर कब्जा जमाकर सिद्ध कर दिया। कि फिलहाल कांग्रेस को यहां से हटाना मुश्किल ही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें