फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पंजाब के श्रद्धालुओं ने ज्वालामुखी मंदिर में चढ़ाया एक किलो का चांदी का मुकुट

Krishan Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 02:50 PM IST

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में पंजाब से आए श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर माता ज्वाला के चरणों में करीब एक किलो वजनी चांदी का मुकुट भेंट किया। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मुकुट को माता के स्वरूप पर सुशोभित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार सहित मां ज्वाला का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख-समृद्धि की कामना की। जानकारी के अनुसार पंजाब के श्रद्धालुओं ने पूर्व में माता से मनौती मांगी थी। मनोकामना पूर्ण होने पर वे परिवार सहित ज्वालामुखी पहुंचे और अपनी श्रद्धा के अनुसार चांदी का मुकुट अर्पित किया। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न करवाई तथा श्रद्धालुओं को माता की पावन चुनरी भेंट कर आशीर्वाद दिया। मंदिर अधिकारी अजय मंडल ने बताया कि पंजाब से आए श्रद्धालु द्वारा करीब एक किलो वजनी चांदी का मुकुट मंदिर में भेंट किया गया है। मंदिर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी की छुट्टियां शुरू होने के साथ ही ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने पेयजल, टेंट, कतारबद्ध दर्शन और अन्य मूलभूत सुविधाओं के व्यापक प्रबंध किए हैं। साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन कराए जा सकें। उन्होंने कहा कि चुनावी ड्यूटी के कारण पहले सुरक्षा बलों की कुछ कमी थी, लेकिन अब अतिरिक्त जवानों की तैनाती से मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाएं पूरी तरह सुदृढ़ कर दी गई हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें