फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मांगों को लेकर संघर्ष करेगी पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन

Mon, 06 Jan 2025 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की स्थानीय खंड इकाई की बैठक 8 जनवरी बुधवार को अध्यक्ष बमधीर की अध्यक्षता में होगी। एसोसिएशन के महासचिव जोगिंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में पेंशनर्स के लंबित मामलों को लेकर चर्चा की जाएगी और सरकार की ओर से की जा रही अनदेखी पर संघर्ष का रास्ता अख्तियार करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैठक में जनवरी, 2016 से 31 जनवरी, 2022 तक पेंशनर्स को संशोधित वित्तीय लाभ की अदायगी एक मुस्त करने और महंगाई भत्ते की तीनों किस्तों का भुगतान करने जैसी मांगों पर विचार किया जाएगा और मांगों को पूरा करवाने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा।उन्होंने समस्त सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें