फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फ्लाइंग अफसर प्रथम परमार का ननाओं में जोरदार स्वागत

Mon, 23 Dec 2024 07:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
फ्लाइंग ऑफिसर प्रथम परमार का स्वागत करते सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार तथा परिजन। संवाद
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। वायु सेना में फ्लाइंग अफसर बने प्रथम परमार का गांव ननाओं में परमार परिवारों ने जोरदार स्वागत किया। फ्लाइंग अफसर प्रथम परमार अपने परिवार सहित सबसे पहले अपने कुल देवता अक्षैणा महादेव के दर्शन करने पहुंचे और फिर कुल देवी सच्चियात और माता शीतला का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

गांव पहुंचने पर उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद दादा सूबेदार राय सिंह, उर्मिला देवी, प्रिंसिपल सर्वजीत सिंह और दादा चाचा भूपिंद्र सिंह ने उन्हें फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वगत समारोह में सुलह के स्थानीय विधायक विपिन सिंह परमार, विधायक डॉ. जनक राज (भरमौर), पूर्व विधायक होशियार सिंह (देहरा) और उनकी पत्नी पुनिता चंबियाल, कैप्टन संजय पराशर ने भी उन्हें फूल मालाएं पहनाकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर गांव प्रधान लवलीन परमार और समस्त पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें