फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भवारना में गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली आक्रोश रैली

Mon, 23 Dec 2024 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
भवारना में अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।
विज्ञापन
भवारना (कांगड़ा)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को लेकर दिए गए बयान के बाद कांग्रेसी भड़क गए हैं।सुलह विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भवारना में गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। रैली में कांग्रेसी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। रैली की अगुवाई प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने की।
विज्ञापन

संजय चौहान ने गृह मंत्री के बयान की निंदा करते हुए कहा कि अमित शाह ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया और संविधान की गरिमा को ठेस पहुंचाई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयान देने वाले गृहमंत्री को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि शाह ने केवल दलितों का ही नहीं, बल्कि भारतीय संविधान का भी अपमान किया है, जिसे देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। रैली में लोगों का आक्रोश स्पष्ट रूप से देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें