फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : योगेश हांडा बोले- कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएगी युवा कांग्रेस

प्रदेश की कांग्रेस सरकार की एक साल की उपलब्धियों को युवा कांग्रेस घर-घर पहुंचाएगी । वर्तमान सरकार प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए काम कर रही है। यह बात युवा कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी योगेश हांडा ने हमीरपुर में संगठन के पंपलेट को जारी करते हुए मीडिया से रूबरू होते हुए कही। इस मौके पर युवा कांग्रेस हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी रजनीश मेहता, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मौंटी संधु, हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अश्विनी कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी योगेश हांडा ने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा से ही पार्टी के फ्रंटल संगठन के तौर पर काम करते आई है। वर्तमान लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन ने अपनी तैयारी को लेकर कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियां को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए प्रचार सामग्री को भी बांटने का काम होगा। प्रदेश भर के सभी जिलों में इस अभियान को बढ़-चढ़कर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता पार्टी जिसे भी प्रत्याशी लोकसभा चुनाव में उतरेगी उसके लिए काम करेंगे ताकि उसकी जीत को सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें