आईटीआई रैल में शनिवार में पूर्व छात्र सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में डॉ. मोहन लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ की। मुख्य अतिथि को बैच लगाकर, स्मृति चिन्ह व शॉल देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि पूर्व छात्र सम्मेलन के दौरान पुराने छात्रों को आपस में मिलने का व अपने अनुभव साझा करने का एक अवसर मिला। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुरेंद्र शर्मा, प्रदीप कुमार व कांग्रेस के स्थानीय बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।