फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 31वें बाल विज्ञान सम्मेलन का दूसरा दिन भी रहा गतिविधियों से भरपूर

31वें राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी व पर्यावरण परिषद व शिक्षा विभाग के सौजन्य से किया जा रहा है । चार दिवसीय इस बाल विज्ञान सम्मेलन के दूसरे दिन भी बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें साइंस प्रोजेक्ट रिपोर्ट, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर, मैथ्स ओलंपियाड, साइंस क्विज, इनोवेटिव साइंस मॉडल और साइंस स्किट जैसी गतिविधियां शामिल रहीं। सभी जिला के स्कूलों से विद्यार्थी इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं और साइंस की प्रतियोगिताओ में रुचि दिखा रहे हैं। इस वर्ष 3754 स्कूलों के लगभग 26099 स्कूली बच्चों ने इस पोर्टल में पंजीकरण कराया, जो 2019 के बाद से इस वर्ष पंजीकृत छात्रों की सबसे अधिक संख्या है। कोविड के दौरान भी, इस वेब पोर्टल ने बाल विज्ञान कांग्रेस की गतिविधियों और प्रतियोगिताओं को ऑनलाइन आयोजित करने में मदद की। इस वर्ष जिला हमीरपुर में किए जा रहे राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन बच्चों को साइंस के प्रति जागरूक कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें