फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरी बार जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर सुमन भारती का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

हमीरपुर जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सुमन भारती का हमीरपुर जिला के प्रवेशद्वार उखली में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर सुमन भारती की ताजपोशी होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। वहीं इसी के चलते कार्यकर्ताओं ने उखली, भोटा, डिडवी टिककर, भिड़ा, ड्डूग्घा, के साथ गांधी चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया और सुमन भारती को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। बाद में लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में भी कार्यकर्ताओं और लोगों ने सुमन भारती को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और स्वागत किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष सुमन भारती ने अपनी ताजपोशी पर मुख्यमंत्री सूक्खू के साथ प्रदेश हाईकमान का भी आभार व्यक्त किया। एक बार फिर से जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें