फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: जसकोट हेलीपोर्ट पहुंचे सीएम सुक्खू, मेडिकल कॉलेज के अकादमिक ब्लॉक का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान जसकोट हेलीपोर्ट पहुंचे। यहां कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री जोल सप्पड़ के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री जोल सप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज (आरकेजीएमसी) के अकादमिक ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान रकड़ियाल में हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की कॉलोनी का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद वह हीरानगर स्थित चिल्ड्रन पार्क में स्ट्रीट फूड पार्क का उद्घाटन करेंगे। वहीं, गांव तरोपका में बाल देखभाल संस्थान की आधारशिला भी रखेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे में स्वास्थ्य, आवासीय सुविधाओं, स्ट्रीट फूड कारोबार और बाल देखभाल से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें