सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में क्रॉस कंट्री दौड़ एवं नशा मुक्त भारत अभियान शुरू हुआ। अभियान का शुभारंभ सुबह 6:00 बजे स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य कमांडर अक्षय साहू व तहसील कल्याण अधिकारी सुजानपुर सिमरो शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ, अनुशासित एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। अभियान में छठी कक्षा के कैडेट्स ने हाथों में तख्तियां लेकर नशा-विरोधी नारों के माध्यम से चौगान मैदान के चारों ओर रैली निकाली। अभियान के समापन पर क्रॉस कंट्री दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।