फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: खेत में नमी कम होते ही किसान के मोबाइल पर आएगा अलर्ट, छात्रों ने बनाया मेगा स्मार्ट फार्मिंग सिस्टम

मिट्टी में नमी कम होते ही सिंचाई अपने आप शुरू हो जाएगी, जबकि जमीन में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी के आधार पर उपयुक्त फसल चुनने में भी मदद मिलेगी। खेती को आसान और आधुनिक बनाने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ के बारहवीं कक्षा के छात्र अक्षय कुमार और आदित्य शर्मा ने मेगा स्मार्ट फार्मिंग सिस्टम मॉडल तैयार किया है। इस सिस्टम की खास बात यह है कि फोन पर किसान को सीधा अलर्ट मिलेगा। छह सेंसर से लैस यह मॉडल मिट्टी की नमी, तापमान, बारिश और पोषक तत्वों की जानकारी देने के साथ खेत की निगरानी भी करेगा। इसमें जानवरों की हलचल पर अलार्म बजाने और रात में जरूरत के अनुसार लाइट चालू करने जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें