फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भोरंज में एआरओ, पीठासीन और मतदान अधिकारियों को करवाया पूर्वाभ्यास

विकास खंड भोरंज की 44 पंचायतों के सहायक निर्वाचन अधिकारियों और इन पंचायतों के विभिन्न मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए नियुक्त होने वाले पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को मंगलवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के परिसर में दूसरे चरण का प्रशिक्षण एवं पूर्वाभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर एसडीएम एवं भोरंज के निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) शशिपाल शर्मा ने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचन प्रक्रिया के लिए तैनात होने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। इस प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन से संबंधित विभिन्न नियमों और राज्य निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देश की अक्षरश अनुपालना में अगर किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही या चूक होती है तो उसके लिए संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की ही जवाबदेही होती है। इसलिए, सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मतदान प्रक्रिया और राज्य निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों को गहनता के साथ समझें, ताकि मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से और विवादरहित संपन्न करवाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें