आजादी के पर्व को हमीरपुर की महिला राकेश रानी वर्मा अलग अंदाज में मना रही हैं। राकेश रानी मुख्य डाकघर में आए हुए सभी राष्ट्रीय ध्वजों को खरीदकर अपनी दुकान से निशुल्क लोगों में बांट रही हैं। हमीरपुर के मुख्य डाकघर में 25 रुपये के दाम पर तिरंगा ध्वज को दिया जा रहा है। लेकिन हमीरपुर उपायुक्त के सामने हैप्पी ट्रेडर्स की प्रबंधक राकेश रानी वर्मा ने डाकघर में आए हुए सभी राष्ट्रीय ध्वजों को खरीदकर अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहकों को फ्री में बांट रही हैं। राकेश रानी वर्मा ने मुख्य डाकघर में आए हुए 100 से ज्यादा राष्ट्रीय ध्वजों को खरीदा है और अब फ्री में लोगों में बांट रही हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने रानी की इस पहल की प्रशंसा की है। राकेश रानी वर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से मुख्य डाकघर के माध्यम से तिरंगा झंडा बेचने के लिए कर्मचारियों की ओर से काम किया जा रहा है लेकिन इसके चलते बाकी डाकघर का काम बाधित हो रहा था। वर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से भेजे गए तिरंगा झंडे की गुणवत्ता ठीक नहीं है। लेकिन फिर भी सभी झंडों को लेकर आए हैं और दुकान पर आने वाले लोगों को झंडे को निशुल्क बांटा जा रहा है, ताकि हर कोई अपने घर में तिरंगा फहरा सके।