फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: शगुन दत्त बोले- शिक्षा बोर्ड दौरे पर भाजपा की टिप्पणी गैरजरूरी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व मीडिया पैनलिस्ट शगुन दत्त शर्मा ने कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दौरे को लेकर भाजपा की प्रतिक्रिया को गैरजरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि रजनी पाटिल का दौरा शिक्षा व्यवस्था और बोर्ड की कार्यप्रणाली को समझने के उद्देश्य से था, लेकिन भाजपा ने इसे अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया। शगुन दत्त शर्मा ने जारी बयान में कहा कि रजनी पाटिल देश के सर्वोच्च सदन की वरिष्ठ सदस्य रह चुकी हैं और संयुक्त राष्ट्र में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने शिक्षा के अधिकार सहित कई महत्वपूर्ण विषय संसद में उठाए हैं। ऐसे में उनका हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का दौरा शिक्षा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और बोर्ड की कार्यप्रणाली को समझने के उद्देश्य से था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रवक्ता राकेश जमवाल ने इस दौरे पर अनावश्यक टिप्पणी कर इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का प्रयास किया। शगुन दत्त ने कहा कि कांग्रेस हमेशा शिक्षा को राजनीति से ऊपर रखकर देखती रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकारों के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई और उच्च शिक्षण संस्थानों में नियमों के विपरीत नियुक्तियां की गईं। इसके विपरीत कांग्रेस सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और गुणवत्ता सुधारने की दिशा में कार्य कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें