डीआरडीए कार्यालय हमीरपुर में मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़े के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने की। इस दौरान पीओ डीआरडीए अस्मिता ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान बताया गया कि 14 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। स्वच्छता पखवाड़े में हर विभाग की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त हमीरपुर में निर्देश जारी किए।