उपमंडल भोरंज के तहत संतोषी माता मंदिर खुथड़ी में रामनवमी के अवसर श्रद्धालुओं ने मंदिर में माता का गुणगान किया। प्रात: चार बजे से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचना शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन के साथ लंगर ग्रहण किया। इस दौरान एसडीएम भोरंज शशि पाल और एसपी भगत सिंह ठाकुर ने भी माता के दरबार में नमन किया। मंदिर कमेटी प्रधान बलवंत सिंह ने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं के लिये उचित व्यवस्था की गई।