फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन: पनसाई के परिवार की समस्या हल करने पहुंचे अधिकारी

Krishan Singh Updated Mon, 09 Mar 2026 06:58 PM IST

ग्राम पंचायत पनसाई के गांव छोटा बल्ह में मुख्य बस्ती से काफी दूर बने एक नए मकान में बिजली और पानी के कनेक्शन के संबंध में चल रहे विवाद के समाधान के लिए एसडीएम निशांत शर्मा सोमवार को एक बार फिर बिजली बोर्ड, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विशेष निर्देश पर पहुंचे एसडीएम ने शिकायतकर्ता वीना देवी, उनके परिजनों और गांववासियों के साथ व्यापक चर्चा की। एसडीएम ने कहा कि सहायक अभियंता, सहायक अभियंता, नायब तहसीलदार कांगू व अन्य कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की जिसमें उन भूमि मालिकों का विवरण भी दिया है जिनकी भूमि से होकर प्रस्तावित बिजली की तार तथा पानी की पाइपलाइन गुजरनी है। उन्होंने कहा कि संबंधित भूमि मालिकों के अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद बिजली लाइन और पाइपलाइन बिछाई जा सकती है। बिजली बोर्ड और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट में संलग्न सूची के अनुसार संबंधित भूमि मालिकों के साथ अतिशीघ्र मध्यस्थता बैठक करें ताकि इस विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें