फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: जानें उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर में बम होने की अफवाह पर क्या बोले एसपी हमीरपुर

उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर में शुक्रवार बम होने की अफवाह के बीच शहर से होकर बाहरी राज्य की चार गाड़ियां निकली थी। पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा दी गई यह सूचना बिल्कुल सही पाई गई है। हालांकि इन गाड़ियों का बम रखने की अफवाह से कोई लेना-देना नहीं था फिर भी पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी के आधार पर चारों गाड़ियों का पीछा किया। चारों गाड़ियां तेज रफ्तार के साथ बिलासपुर की तरफ निकली जहां पुलिस ने इन्हें नाका लगाकर रोक लिया। सुरक्षा के लिहाज से जब चारों गाड़ियों का निरीक्षण किया गया तो इसमें फौजी परिवार पाए गए। यह परिवार ऋषिकेश की तरफ जा रहे थे। जांच पड़ताल के उपरांत इन गाड़ियों को पुलिस ने छोड़ दिया है। बता दें कि बीते शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर में बम रखे जाने की फेक मेल प्राप्त हुई थी। मेल प्राप्त होने के बाद पूरे डीसी ऑफिस को खाली करवा दिया गया तथा पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाते हुए सभी को भवन से दूर कर दिया। उसी समय चारों गाड़ियां तेज रफ्तार से बिलासपुर की तरफ जा रही थी तथा हमीरपुर पुलिस ने बिलासपुर पुलिस से संपर्क स्थापित कर इन्हें निरीक्षण के लिए रोक लिया। बिलासपुर में रोकी गई इन गाड़ियों का निरीक्षण किया गया इन गाड़ियों का हमीरपुर में बम होने की अफवाह के साथ कोई लेना-देना नहीं पाया गया। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि उपायुक्त कार्यालय में बम रखने की अफवाह के दौरान हमीरपुर शहर से चार बाहरी राज्य की गाड़ियां निकली थी। सीसीटीवी के आधार पर इनका पीछा किया गया तथा बिलासपुर में रोककर चेकिंग की गई है। चेकिंग करने के बाद इन्हें छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें