फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एचआरटीसी चालक से मारपीट मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो थम जाएंगे बसों के पहिये, संघ ने चेताया

एचआरटीसी चालक-परिचालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सम्मान सिंह ठाकुर ने कहा कि जाऊंगा में कुछ शरारती तत्वों ने चालक के साथ मारपीट की है। घायल चालक आईजीएमसी शिमला में दाखिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पुलिस को इस संबंध में सूचित किया गया तो पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हालांकि बाद में एचआरटीसी उच्च अधिकारियों के दबाव के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। लेकिन मामले में आठ लड़के शामिल थे। अभी तक अन्य लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस उचित कार्रवाई नहीं करती है तो एचआरटीसी बसों के पहिये थम जाएंगे। इसके लिए पूरी तरह से पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें