फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी पेंशनरों को समय पर नहीं मिल रही पेंशन, बैठक में उठा मामला

एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच हमीरपुर इकाई की बैठक बस स्टैंड हमीरपुर में संपन्न हुई। बैठक में निगम प्रबंधन और सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार पर चिंता जताई गई। जिला अध्यक्ष तारा चंद ने बताया कि आज महीने की 12 तारीख हो चुकी है लेकिन अभी तक पेंशन जारी नहीं की गई। नवंबर की पेंशन दिसंबर में आयु के आधार पर वर्गीकरण करके उत्पीड़न किया गया। मेडिकल बिलों का भुगतान कई वर्षों से नहीं किया जा रहा है। इस कारण कई कर्मचारियों को अपनी जीवन रक्षक दवाई लेने में भी मुश्किल हो गई। अभी तक सेवानिवृत्ति के बाद के बकाया जारी नहीं किया गया। लोहड़ी का त्योहार है। पेंशन नहीं मिली। बैठक में कमलेश कुमार, देवराज, बलराज, राजकुमार, प्रेमकुमार, मोतीलाल, सुरेश कुमार, प्रवीन सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें