फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीएम के आश्वासन के बाद मांगे पूरी नहीं होने पर एचआरटीसी पेंशनरों में रोष, हमीरपुर में बनाई रणनीति

हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर की बैठक सोमवार को बस स्टैंड हमीरपुर में आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह ठाकुर ने की। बैठक सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह ठाकुर का कहना है कि सीएम सुक्खू से मंच का प्रतिनिधिमंडल पूर्व में मिला था। सीएम ने नौ सूत्रीय मांगपत्र को शीघ्र पूरा करने और वार्ता के लिए बुलाने का आश्वासन दिया था। सीएम के आश्वासन के बावजूद अभी तक उन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया और न ही मांगों को पूरा किया गया है। बस स्टैंड में सोमवार को आयोजित इस बैठक में 150 के लगभग सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें