फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: गरीब कुसुम की आंखों की नजर गई तो मुख्यमंत्री सहारा योजना ने दिया सहारा

अंकेश डोगरा Updated Sun, 10 Aug 2025 03:28 PM IST

उपमंडल भोरंज के गांव सम्मू ताल की कुसुम कुमारी के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना बड़ा सहारा बनी है। कुसुम के खाते में हर महीने तीन हजार रुपये आ रहे हैं। कुसुम कुमारी को कई सालों से आंखों की बीमारी थी और धीरे-धीरे उसकी आंखों के पर्दे खराब हो रहे थे। कुछ समय पहले उसकी आंखों के पर्दे पूरी तरह खराब हो गए और उसकी नजरें चली गई। इस लाइलाज बीमारी के कारण कुसुम का जीवन अब घर तक ही सीमित रह गया। रेहड़ी लगाकर गुजर-बसर करने वाले उसके पति मदन लाल की मुसीबतें भी बढ़ गई। परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। कॉलेज में पढ़ रहे बेटे की फीस के लिए भी दिक्कत होने लगी। मदन लाल को मुख्यमंत्री सहारा योजना की जानकारी मिली और उन्होंने कुसुम को पेंशन लगवाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आवेदन किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी तुरंत कुसुमा की मेडिकल जांच करवाई और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री सहारा योजना के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी। अब कुसुम के खाते में हर महीने 3000 रुपये आ रहे हैं, जिससे उसका अच्छा गुजर-बसर हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें