फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सुजानपुर में पैरामोटरिंग लाइसेंस का सफल ट्रायल, नादौन के राहुल घरवाल ने चौगान से भरी सफल उड़ान

पर्यटन विभाग हमीरपुर के अंतर्गत सोमवार को सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में पैरामोटरिंग लाइसेंस का ट्रायल लिया गया। प्रदेशभर में इससे पूर्व पैरामोटरिंग लाइसेंस किसी भी पैराग्लाइडर को नहीं मिला है। नादौन के राहुल घरवाल ने अपने जज्बे के दम पर ट्रायल पास लाइसेंस प्राप्तकर्ता की सूची में अपना नाम दर्ज किया है। पैराग्लाइडर राहुल घरवाल ने 10 सदस्यीस निरीक्षण टीम के बीच चौगान से सफल उड़ान भरी। 20 मिनट तक हवा में उड़ने के बाद उन्होंने चौगान में ही सफल लैडिंग की। जिसके बाद टीम की ओर से उन्हें लाइसेंस प्रदान किया गया। पैरामोटरिंग लाइसेंस उड़ान का ट्रायल पर्यटन विभाग के अंतर्गत चिन्हित पैराग्लाइडिंग साइट पर ही लिया गया। निरीक्षण टीम में कार्यकारी एसडीएम संजीत ठाकुर, जिला पर्यटन अधिकारी रवि धीमान सहित पुलिस स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। पैराग्लाइडर राहुल घरवाल ने पर्यटन विभाग हमीरपुर के पास लंबे समय से पैरामोटरिंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया हुआ था। लेकिन पैराग्लाइडिंग की 300 उड़ाने होने के बाद ही विभाग की ओर से ट्रायल लेने के बाद लाइसेंस जारी किया गया। उपमंडल सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में पैरामोटरिंग लाइसेंस का ट्रायल लिया गया। ट्रायल के बाद पैराग्लाइडर को लाइसेंस प्रदान किया गया। प्रदेशभर में पहली बार पैरामोटरिंग लाइसेंस जारी हुआ है। -रवि धीमान, जिला पर्यटन अधिकारी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें