फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सैनिक विश्राम गृहों को मिलेगा अब एसी, फ्रिज और एलईडी

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित सैनिक विश्राम गृह में अब आंगुतकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित लगभग 20 विश्राम गृहों को एसी, अलमारी, एलईडी, फ्रिज, रूम हीटर, जग, ग्लास, वाटर कैंपर आदि प्रदान किए जाएंगे। यह सामान जरूरत के अनुसार आवंटित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विश्राम गृहों में 15 लाख रुपये की राशि की विभिन्न वस्तुएं सैनिक निदेशालय पहुंच गई हैं। इनमें एसी, फ्रिज, एलईडी, अलमारी, हीट पिल्लर, ग्लास, वाटर कैंपर, रजाईयां, सराहने आदि शामिल हैं। इन्हें आवश्यकतानुसार विश्राम गृहों में भेजा जाएगा। इसमें अगर कहीं फ्रिज खराब है तो वहां पर फ्रिज प्रदान किया जाएगा जबकि जहां पर एसी की आवश्यकता है तो वहां पर एसी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए अलमारियां भी प्रदान की जाएंगी। एक कमरे में एक अलमारी स्थापित की जाएगी। यह सामग्री आरट्रेक शिमला की ओर से प्रदान की गई है। अधिकारियों की मानें तो विश्राम गृहों में ठहरने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए यह कदम उठाए गए हैं। निदेशालय सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विश्राम गृहों में बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए 15 लाख रुपये की सामग्री आरट्रेक शिमला की ओर से प्रदान की गई है। इसमें फ्रिज, एसी, अलमारी, रजाईयां, रूम हीटर, एलइडी आदि शामिल हैं। इन्हें आवश्यकतानुसार विश्राम गृहों को भेजा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें