राजकीय महाविद्यालय भोरंज में महाविद्यालय के कॅरिअर कॉउसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में पूर्व छात्र संवाद का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के पूर्व छात्रों ने मौजूदा छात्रों के साथ अपने जीवन के बहुमूल्य अनुभवों को सांझा किया। प्रो. तिलकराज (इतिहास) ने बताया कि संघर्ष मनुष्य को सुंदर और उत्कृष्ट बनाता है। उन्होंने 2005 में भोरंज महाविद्यालय से अपनी बीए पूरी की थी। इस अवसर पर डॉ. सुभाष वर्मा, डॉ. विवेक चंदेल, डॉ. पवन, प्रो. व विनय कुमार मौजूद रहे।