फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में पुलिस भर्ती शुरू, पहले दिन 1600 पुरुष अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण

जिला के अणु सिंथेटिक मैदान में मंगलवार को पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। भर्ती के पहले दिन 1600 पुरुष अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया गया। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला। पुलिस भर्ती प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2026 तक जारी रहेगी। वहीं, 29 अक्तूबर को करवाचौथ के अवसर पर अवकाश रखा गया है। इसके अलावा एक और दो नवंबर को रिजर्व डे निर्धारित किए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर इन दिनों का उपयोग किया जा सके। पुलिस अधीक्षक बलवीर ठाकुर ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे मैदान में पहुंचने से पहले भर्ती संबंधी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपने सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जरूरी दस्तावेज उपलब्ध न होने की स्थिति में अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल पर पहुंचने से पहले अपने दस्तावेजों की जांच कर लेने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें