फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: लदरौर में भंडारे का आयोजन

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लदरौर में स्थानीय व्यापारियों ने मिलकर भव्य भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए साबूदाने की खीर, पकोड़े तथा फलाहार वितरित किया गया। भंडारे में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं छोटे बच्चों का उत्साह भी देखने योग्य रहा। आयोजकों के अनुसार इस अवसर पर लगभग 3 क्विंटल फलाहार, 3 क्विंटल साबूदाने की खीर तथा 1 क्विंटल पकोड़े श्रद्धालुओं में वितरित किए गए। इस सफल आयोजन में स्थानीय व्यापारियों पंकज शर्मा, सुनील कुमार, वतन सिंह, सनी कुमार, विहान शर्मा, चमन लाल, अनिल शर्मा, निशांत सोनी, किशोरी लाल सहित अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें