फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अवाहदेवी में मकर संक्रांति पर एकदिवसीय ऐतिहासिक मेले का आयोजन

अवाहदेवी कस्बे में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर अवाहदेवी माता मंदिर के प्रांगण में हवन-यज्ञ के उपरांत एकदिवसीय ऐतिहासिक मेले का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुरू हुए इस मेले में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मेले की तैयारियां तीन दिन पूर्व ही शुरू हो गई थीं। कस्बे में दूर-दराज से आए दुकानदारों ने खिलौने, कपड़े, घरेलू सामान, पूजा सामग्री और खान-पान की दुकानें सजाईं। मकर संक्रांति के दिन सुबह से ही मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पहले अवाहदेवी माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और इसके बाद मेले का आनंद लिया। मेले में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की खासी भागीदारी रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह एकदिवसीय मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक परंपरा को भी जीवंत रखता है। मेले के कारण पूरे कस्बे में दिनभर रौनक बनी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें