फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: ओबीसी वित्त एवं विकास निगम ने रैल में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

अंकेश डोगरा Updated Tue, 18 Nov 2025 03:18 PM IST

नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित एवं विकास निगम ने ग्राम पंचायत रैल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल ने की। डॉ. मोहन लाल ने बताया कि नशे की गंभीर समस्या को देखते हुए प्रदेश सरकार ने एक व्यापक मुहिम शुरू की है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए। तभी हम अपनी युवा पीढ़ी को नशे से बचा सकते हैं। निगम के उप महाप्रबंधक सतीश ठाकुर ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा निगम की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। स्थानीय पाठशाला के शिक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने भी नशे की समस्या पर अपने विचार रखे। पंचायत प्रधान रेणु बाला ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए निगम के उपाध्यक्ष और अन्य अधिकारियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में विपणन बोर्ड के निदेशक मंडल सदस्य रमेश पराशर, निगम की फील्ड अफसर अनीता कुमारी, क्षेत्रीय अधिकारी कुलदीप सिंह, पंचायत उपप्रधान मदन लाल, पंचायत सदस्य अनीता चौधरी, बिहारी लाल, कमलेश लता सहित अन्य गणमान्य लोग तथा स्थानीय पाठशाला के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें