फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सुजानपुर कॉलेज में हुआ नेक्स्ट जनरेशन हिमाचल-2026 सेमिनार का आयोजन

अंकेश डोगरा Updated Thu, 12 Feb 2026 04:21 PM IST

परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रकोष्ठ राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर के माध्यम से वीरवार को नेक्स्ट जनरेशन हिमाचल –2026 सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विभा ठाकुर ने विद्यार्थियों के हित में इस पहल को आगे बढ़ाते हुए इस कार्यक्रम को कॉलेज में आयोजित करवाया, ताकि छात्र-छात्राओं को आधुनिक डिजिटल कौशल से जोड़ा जा सके। सेमिनार में एआई डिजिटल मार्केटिंग, एमएस ऑफिस मास्टरी, जॉब रेडी एम्प्लॉयविलिटी स्किल्स पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि विद्यार्थी अरन वाइल लर्निंग मॉडल के माध्यम से पढ़ाई के साथ-साथ फ्रीलांसिंग, रिमोट जॉब्स और उद्यमिता के जरिए कमाई कर सकते हैं तथा हिमाचल में ही बेहतर करियर बना सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग के विशेषज्ञों ने किया। इस अवसर पर प्रो. राजेश खरवाल, प्रो. राजीव ठाकुर, प्रो. अरविंद कुमार, प्रो. अरविंद पुरी, प्रो. साहिल शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें