फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: विधायक आशीष शर्मा बोले- जॉब ट्रेनी भर्ती युवाओं के साथ भद्दा मजाक

प्रदेश सरकार के दो साल ट्रेनी कर्मचारी रखने के फरमानों का विधायक आशीष शर्मा ने विरोध जताते हुए इस निर्णय को युवाओं के साथ भद्दा मजाक करार दिया है । विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि सरकार अगर इस फरमान को वापस नहीं लेती है तो आगामी विधानसभा के मानसून सत्र में इसका विरोध किया जाएगा । हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र सदर से विधायक आशीष शर्मा ने सरकार के इस निर्णय को निराशाजनक बताते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने जहां पांच लाख सरकारी नौकरियों को देने की घोषणा की थी, वहीं यह नौकरियां तो क्या देनी, लेकिन अब जॉब ट्रेनी भर्ती वाली नौकरियां देने के फरमान जारी किए हैं। इससे प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य को खतरा पैदा हो गया है। विधायक आशीष शर्मा ने सरकार को नसीहत दी है कि अपने फैसले को वापस लेकर युवाओं को स्थायी भर्ती के आधार पर पद भरने चाहिए और अनुबंध आधार पर भर्ती कर कर्मचारियों को भर्ती नियमों के तहत नियमित किया जाए। अगर सरकार जल्द इन फरमानों को वापस नहीं लेती है तो आगामी विधानसभा के मानसून सत्र में इसका विरोध किया जाएगा ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें