राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में एनएसएस शिविर में छठे दिन विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने स्वयंसेवियों के साथ सफाई अभियान चलाया। सफाई के दौरान उन्होंने चौगान में कचरे को एकत्रित करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवियों से संवाद करते हुए उन्होंने नशे से दूर रहकर सामाजिक गतिविधियों में इसी प्रकार बढ़ चढ़कर भाग लेने की प्ररेणा दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रवक्ता प्रधान सिंह ने कहा कि शिविर में स्वयंसेवियों को सामाजिक सेवा से संबंधित विषयों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।