फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हिंदू रक्षा मंच बैठक में बड़ा बयान, हर हिंदू घर में गाय अनिवार्य करने की मांग

हिंदू रक्षा मंच की प्रांत कार्यकारिणी बैठक हमीरपुर में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिवक्ता एवं समाजसेवी रोहित शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक को संबोधित करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती बढ़ती जनसंख्या है, जिस पर नियंत्रण आवश्यक है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि हर हिंदू परिवार के घर में गाय का होना अनिवार्य किया जाना चाहिए और इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा जाना चाहिए। बैठक में हिंदू रक्षा मंच के संस्थापक अध्यक्ष कमल गौतम ने प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लव जिहाद, अवैध गतिविधियों, अवैध अतिक्रमण, धर्मांतरण और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती इन चुनौतियों का समाधान केवल जनजागरूकता, शिक्षा और कानून के प्रति सम्मान से ही संभव है। साथ ही उन्होंने संगठित होकर समाज में व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर मिलाप सिंह, सुनील दत्त, कार्यकारी अध्यक्ष खुशहाल सिंह गुलेरिया, सचिव प्रीतम सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष उत्तम सिंह ठाकुर, उषा धीमान, संजीव धीमान सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें