गलोड़ बाजार में केसीसी बैंक के समीप लगे बिजली के खंभे में सुबह लगभग आठ बजे आग लग गई। खंभे से चिंगारियां, धुंआ उठता देख और पटाखों की आवाज से लोग घबरा गए और हड़कंप जैसी स्थिति पैदा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना बिजली बोर्ड के अधिकारियों को सूचना दी। इससे क्षेत्र में तीन घंटे बाद बिजली सप्लाई बाधित रही। वहीं सहायक अभियंता शिवम डोगरा का कहना है कि तारें किसी वाहन की चपेट में आने से टूट गई हैं। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। अभी करीब दो घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित हो सकती है। वाहनों की आवाजाही के कारण परेशानी आ रही है।