फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: भाजपा की हमीरपुर जिला उपाध्यक्ष ऊषा बिरला ने सुप्रिया श्रीनेत के बयान पर किया पलटवार, जानें क्या कहा

Krishan Singh Updated Sat, 19 Apr 2025 01:02 PM IST

जिला भाजपा हमीरपुर की उपाध्यक्ष ऊषा बिरला ने कहा कि सुप्रिया श्रीनेत की बौखलाहट समझ आती है कि उनके आकाओं पर अब नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी में मनी लॉड्रिंग पर जवाब देना होगा । इसलिए तो अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के लिए फैमिली फर्स्ट पार्टी नेक्स्ट और नेशन लास्ट है। यह उसी बौखलाहट में बह भूल गई कि अनुराग ठाकुर पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ वे पांचवीं बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। जब से अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को नेशनल हेराल्ड मामले में बेनकाब किया है, तब से कांग्रेस छटपटा गई है। कांग्रेस के लोगों में इसकी छटपटाहट उनके बयानों में नजर आ रही है। ऊषा बिरला ने कांग्रेस प्रवक्ता को आइना दिखाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आए दिन वित्तीय संकट पर रोना रोते रह रही है। पिछले तीन साल से एक भी गारंटी कांग्रेस सरकार पूरी नहीं कर पाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें