जिला परिषद वार्ड ऊहल से ज्योति ठाकुर ने एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस वार्ड से भाजपा ने मंगलेश ठाकुर को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि इससे पहले ज्योति ठाकुर को यहां से प्रत्याशी बनाया गया था। समर्थित प्रत्याशियों की सूची में बदलाव के बाद मंगलेश ठाकुर को यहां से प्रत्याशी बनाया गया है जिन्होंने बीते वीरवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। अब पार्टी से बगावत कर ज्योति ठाकुर भी मैदान में उतर आई हैं। ज्योति ठाकुर का कहना है कि उन्हें पार्टी हाई कमान ने समर्थित प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन किसके कहने पर उनका नाम काटा इस बारे में वह नहीं जानती हैं। सूची में उनका नाम आया था इसलिए अब यह क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं के सम्मान का विषयहै। हर हाल में चुनाव लड़ा जाएगा।