फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: वैटरन्स डे पर कैप्टन रणजीत सिंह ने किया वयोवृद्ध भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान

सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने बुधवार को वैटरन्स डे के उपलक्ष्य पर यहां लोक निर्माण विभाग के परिसर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में वयोवृद्ध भूतपूर्व सैन्य अधिकारियों, अन्य भूतपूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों को सम्मानित किया। सैनिक कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि देश की सेनाओं में अपनी सेवाएं देने के बाद भी भूतपूर्व सैनिक जीवन भर देश और समाज के लिए बहुत बड़ा योगदान देते हैं। इनके सम्मान में ही प्रतिवर्ष 14 जनवरी को वैटरन्स डे मनाया जाता है। कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे से पहाड़ी राज्य का देश की सेनाओं में बहुत बड़ा योगदान रहा है। यहां के वीर सैनिकों ने सभी युद्धों और अन्य सैन्य ऑपरेशनों में अदम्य साहस का परिचय दिया है। हिमाचल के वीर सैनिकों को परमवीर चक्र, महावीर चक्र और अशोक चक्र सहित कई वीरता पुरस्कारों से अलंकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर सैनिक बाहुल्य जिला है। अकेले सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में ही पांच हजार से अधिक भूतपूर्व सैनिक और लगभग ढाई हजार सेवारत सैनिक हैं। कैप्टन रणजीत सिंह ने बताया कि सेनाओं में इतने बड़े योगदान को देखते हुए वह सेना की भर्ती में हिमाचल के कोटे को पहले की तरह ओपन करने, अग्निवीरों का सेवाकाल बढ़ाने तथा इनके लिए पेंशन का प्रावधान करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को जोर-शोर से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों को ईसीएचएस, कैंटीन और अन्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें