फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पेट्रोल पंप पर 4 हजार का तेल भरवाकर फरार हुआ बोलेरो चालक, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

हमीरपुर शहर के हथली पुल स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात एक बोलेरो चालक करीब चार हजार रुपये का तेल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए फरार हो गया। घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे एक बोलेरो वाहन पेट्रोल पंप पर पहुंचा। चालक ने वाहन में करीब चार हजार रुपये का तेल भरवाया। तेल भरवाने के बाद जब कर्मचारी ने भुगतान मांगा तो चालक उसे चकमा देकर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। कर्मचारी ने वाहन को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन चालक नहीं रुका। घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी चालक की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें