फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: एआई समिट मामले को लेकर गांधी चौक पर गरजी भाजयुमो, सरकार पर संरक्षण देने के आरोप

एआई समिट में हुए प्रदर्शन को लेकर शिमला में हुए हाईवोल्टेज ड्रामे को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने गुरुवार को गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। जिला भाजयुमो के पदाधिकारियों ने गांधी चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शहरी इकाई महामंत्री तेन सिंह ने कहा कि एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश का शर्मसार किया है। इस दौरान राहुल गांधी के खिलाफ भी नारे लगाए गए। उन्होंने कहा कि तीन आरोपी रोहडू में छिपे हुए थे और प्रदेश सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है। भाजयुमो के पदाधिकारियों ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है कि जब दिल्ली की पुलिस उनको पकड़ने के लिए आती है तो पुलिस को रोका जाता है। सरकार यदि ऐसे मसलों पर पड़ेगी तो प्रदेश का विकास कैसे होगा। गांधी चौक पर एकत्रित हुए भाजयुमो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिमाचल की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। प्रदेश सरकार को हिमाचल की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने की तरफ ध्यान देना चाहिए। भाजयुमो ने कहा कि इस कृत्य से प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली एक बार फिर सबके सामने आ गई है। इससे प्रदेश की छवि खराब हुई है। प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश पिछड़ रहा है और प्रदेश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। अगर प्रदेश सरकार अपराधियों को बचाने की कोशिश करेगी तो न्याय व्यवस्था भी चरमरा जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें