फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अरमान प्रथम

बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर के प्रशिक्षु इंजीनियरों ने उन्नत भारत अभियान के तहत गोद लिए बल्ह गांव का दौरा किया। उन्नत भारत अभियान के समन्वयक पंकज ठाकुर ने बताया कि प्रशिक्षु इंजीनियरों ने लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी। इसके बाद मिडिल स्कूल बल्ह के विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में अरमान ने प्रथम, रिधिमा ने द्वितीय स्थान तथा कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पंकज ठाकुर ने उपस्थित ग्रामीणों और विद्यार्थियों को बताया कि उन्नत भारत अभियान भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है। उच्च शिक्षा संस्थानों को ग्रामीण समुदायों से जोड़ता है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी विकास को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर मिडल स्कूल बल्ह के प्रधानाचार्य संजीव शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें