स्वास्थ्य विभाग की ओर से भदरूं में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 121 लोगों के एक्सरे किए गए। इसमें से छह लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए। खंड चिकित्सा अधिकारी गलोड़ अरविंद कौंडल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लक्षण वाले मरीजों की अब बलगम की जांच होगी।