फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अणु के ग्राउंड में 26 सितंबर से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली

हमीरपुर। थल सेना में अग्निवीर भर्ती के तहत विभिन्न श्रेणियों के पदों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने वाले युवाओं के ग्राउंड टेस्ट, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया हेतु अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड एवं डिग्री कालेज परिसर में 26 सितंबर से 6 अक्तूबर तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने जिला प्रशासन के सहयोग से इस भर्ती रैली की तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को यहां हमीर भवन में थल सेना भर्ती कार्यालय और जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके इस रैली की तैयारियों की समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि इसी वर्ष मार्च में भी यहीं पर भर्ती रैली आयोजित की जा चुकी है। इसलिए, सभी संबंधित अधिकारी पिछली रैली के अनुभव के आधार सभी आवश्यक प्रबंध करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें